Friday, November 7, 2008

बिहार बाढ़ वचन ( सलमान खान )

" अच्छा तभी मेरे दस का दम की रेटिंग कम हो गई थी। "
-- सलमान खान ( अभिनेता )
,

बिहार बाढ़ वचन ( अरशद वारसी )

" भाई, ये तो पूरा का पूरा स्टेट शोर्ट सर्किट हो गया। "
-- अरशद वारसी ( अभिनेता )

बिहार बाढ़ वचन ( वीरेंदर सहवाग )

" मै तो अपना प्राकृतिक गेम खेलता रहूँगा। "
-- वीरेंदर सहवाग ( क्रिकेट खिलाड़ी )

बिहार बाढ़ वचन ( इन्द्रा नूयी )

" महामारी रोकने के लिए दो बोतल पेप्सी भेज तो दी है। वो भी फॅमिली पैक। "
-- इन्द्रा नूयी ( पेप्सी सीईओ )

बिहार बाढ़ वचन ( प्रकाश करत )

" भला शाशकीय अयोग्यता भी कोई इस्तीफा माँगने की वज़ह हुई? "
-- प्रकाश करत ( लोकसभा सदस्य )

बिहार बाढ़ वचन ( शान )

" तो देखा दोस्तों हर वोट कितना कीमती है। इसलिए अपने अपने राज्य के प्रतियोगी को ढेर सारे वोट दे कर सा रे गा माँ पा में विजयी बनाएं।"
-- शान (गायक)

बिहार बाढ़ वचन ( शरद पवार )

"इसमे नई कौन सी बात हो गई? ना तो आत्महत्या, ना ही त्सुनामी, बस मर गए"
-- शरद पवार (कृषि मंत्री)